अबे ने ओबामा से जासूसी मामले की जांच कराने को कहा

टोकियो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा है कि वह अमेरिकी संस्थाओं द्वारा जापान की सरकार और औद्योगिक संस्थाओं-कंपनियों के अधिकारियों की जासूसी के आरोपों की जांच कराएं।

टोकियो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा है कि वह अमेरिकी संस्थाओं द्वारा जापान की सरकार और औद्योगिक संस्थाओं-कंपनियों के अधिकारियों की जासूसी के आरोपों की जांच कराएं।

क्योदो समाचार सेवा के मुताबिक जापान सरकार के प्रवक्ता योशीहिदे सुगा ने बताया कि ओबामा ने अबे से फोन पर बात के दौरान माफी मांगी। आरोप है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने कथित रूप से जापानियों की फोन पर की जाने वाली बातों को सुना और रिकार्ड किया था। प्रवक्ता के मुताबिक ओबामा ने इसी पर माफी मांगी।

सुगा ने अबे के हवाले से कहा कि ओबामा ने कहा कि अगर जासूसी का आरोप सही है तो यह दोनों सहयोगी देशों के बीच के विश्वास को हिलाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में वह इस पर गंभीर चिंता ही जता सकते हैं।

जुलाई में विकिलीक्स वेबसाइट ने वे दस्तावेज प्रकाशित किए थे जिनमें बताया गया था कि एनएसए ने 2006 से जापान की सरकार और कई कंपनियों की जासूसी की थी। अबे 2006 में ही सत्ता में आए थे।

विकिलीक्स ने एनएसए की वह सूची भी जारी की थी जिसमें एजेंसी ने 35 जापानी संस्थाओं की फोनकाल को टैप करने को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा था।

वेबसाइट ने ऐसे दस्तावेज भी जारी किए हैं जो बताते हैं कि अमेरिकी संस्थाओं ने कथित रूप से जर्मनी, फ्रांस, ब्राजील की भी जासूसी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493