अब्बास मस्तान की फिल्मों का हूं प्रशंसक : गिप्पी

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल का कहना है कि वह निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान द्वारा बनाई गई फिल्मों के बड़े प्रशंसक हैं। गिप्पी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’ के साथ की है। उनकी अगली पंजाबी फिल्म ‘फरार’ प्रदर्शित होने जा रही है।

गिप्पी अब्बास-मस्तान की फिल्मों के बड़े प्रशंसक रहे हैं और हमेशा से उनका सपना दोनों के साथ काम करने का रहा है क्योंकि उनकी फिल्में उतार-चढ़ाव वाली होती हैं।

गिप्पी ने कहा, “जब मैं ‘फरार’ की स्किप्ट पढ़ रहा था तब मैं अब्बास-मस्तान की फिल्मों की कल्पना कर सकता था। मैं अब्बास-मस्तान की फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैंने हमेशा इस तरह की फिल्मों में काम करने का सपना देखा।”

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, ” ‘फरार’ भी इसी प्रकार की फिल्म है जिसमें बहुत से उतार-चढ़ाव हैं।”

सिप्पी ग्रेवाल द्वारा निर्मित ‘फरार’ में अभिनेत्री कायनात अरोड़ा और जग्गी सिंह प्रमुख भूमिका में हैं।

यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493