अब अगले लक्ष्य पर ध्यान लगाऊंगा : सुशील

जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई खेलों के 18वें संस्क्रण में पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में हारकर बाहर हुए भारत के अनुभवी पहलवान सुशील कुमार ने कहा है कि अब वह अपने अगले लक्ष्य पर ध्यान लगाएंगे।

सुशील को इस स्पर्धा में बहरीन के एडम बातिरोव ने 5-3 से मात देकर बाहर किया। इस हार के कारण सुशील 2006 दोहा में जीते गए अपने कांस्य पदक के रंग को स्वर्ण में तब्दील करने में भी असफल रह गए।

इसी साल आस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलोंे में स्वर्ण जीतने वाले सुशील ने मुकाबले के बाद कहा, “हार और जीत खेल का एक हिस्सा है। अब मैं अगले लक्ष्य पर ध्यान लगा रहा हूं। अब मैं अपने शरीर पर काम करूंगा।”

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता ने माना, “मुझे तीन मिनट बाद आक्रमण नहीं करना चाहिए था। मुझे बातिरोव का केवल सामना करना चाहिए था और उन्हें रोकना चाहिए था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493