अब जियोमनी से करें उबेर राइड का भुगतान

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अब उबेर राइड के लिए मोबाइल वॉलेट जियोमनी से भी भुगतान किया जा सकेगा। रिलायंस पेमेंट सोल्यूशन लि. और उबेर ने सोमवार को इस साझेदारी की घोषणा की।

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अब उबेर राइड के लिए मोबाइल वॉलेट जियोमनी से भी भुगतान किया जा सकेगा। रिलायंस पेमेंट सोल्यूशन लि. और उबेर ने सोमवार को इस साझेदारी की घोषणा की।

उबेर जियोमनी से भुगतान का विकल्प धीरे-धीरे देश भर में जारी करेगी, जिसकी शुरुआत 20 फरवरी से की गई है।

जियोमनी के व्यापार प्रमुख अनिरबन ए. मुखर्जी ने एक बयान में कहा, “जियोमनी जियो पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि इससे भुगतान करना बेहद आसान है। उबेर के साथ जियोमनी के एकीकरण से डिजिटल प्लेटफार्म पर उबेर को भुगतान को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।”

इस साझेदारी में देश भर में नकदी मुक्त भुगतान को बढ़ावा मिलेगा तथा जियो के लाखों उपयोगकर्ताओं को गतिशीलता का विकल्प।

उबेर की भारत और उभरते बाजारों की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी मधु कन्नन का कहना है, “इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से हम भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल समाधान को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493