अब बांग्लादेश ने दिया अडानी ग्रुप को झटका, बिजली परियोजना से जुड़ी डील की होगी जांच

नई दिल्ली- भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। घुस कांड मामले में नाम सामने आने के बाद पहले केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ सारे डील्स रद्द कर दिए थे। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अडानी समूह को झटका दिया है। बांग्लादेश ने अडानी ग्रुप के साथ हुई डील्स के जांच के निर्देश दिए हैं।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की तरफ से गठित एक समीक्षा समिति ने रविवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासन की तरफ से भारत के अडानी समूह के साथ एक सहित कई व्यावसायिक समूहों के साथ हस्ताक्षरित बिजली समझौतों की जांच के लिए एक जांच एजेंसी को नियुक्त करने की सिफारिश की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय की राष्ट्रीय समीक्षा समिति ने 2009 से 2024 तक शेख हसीना के निरंकुश शासन के दौरान हस्ताक्षरित प्रमुख बिजली उत्पादन समझौतों की समीक्षा के लिए एक प्रतिष्ठित कानूनी और जांच एजेंसी की नियुक्ति की सिफारिश की है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493