लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता बेन एफ्लेक का कहना है कि वह और उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नेर अब भी अच्छे दोस्त हैं।
बेन का कहना है कि दोनों अपने तीनों बच्चों के हित के लिए एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध बना कर चल रहे हैं।
बेन और जेनिफर के तीन बच्चे-वॉएलेट (10), सेराफिना (7) और सैमुएल (4) हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेन ने एक टेलीविजन शो की मेजबान डीजेनेरेस को बताया, “हम अच्छे दोस्त हैं और हम अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए हर पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
बेन ने कहा कि उनके बच्चों को उनकी नई फिल्म काफी अच्छी लग रही है।
dharmpath.com dharmpath