अब रेल ट्रैक की जांच करेगी डायनेमिक टेम्पिंग एक्सप्रेस

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रेल ने मशीन से ट्रैक के बेहतर रखरखाव के लिए अत्याधुनिक तीन नई मशीनें 09-3एक्स डायनेमिक टेम्पिंग एक्सप्रेस शामिल की है। यह उन्नत प्रौद्योगिकी सिमुलेटर वर्तमान में भारत समेत केवल पांच देशों में उपलब्ध है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इन मशीनों का उद्घाटन फरीदाबाद में रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंजीनियरिंग) एम.के.गुप्ता ने किया। भारी सघनता वाले मार्गो पर तैनाती के लिए भारतीय रेल द्वारा 874 ट्रैक रखरखाव मशीनों के वर्तमान बेड़े में अगले छह महीने के दौरान ऐसी सात मशीनों के शामिल किए जाने की योजना है।

बयान में कहा गया है कि 27 करोड़ रुपये प्रति मशीन लागत वाली नई 09-3एक्स डायनेमिक टेम्पिंग एक्सप्रेस विविध कार्यो, जिसे अबतक विभिन्न मशीनों द्वारा किया जाता रहा है, से संबंधित नवीनतम उच्च आउटपुट समेकित टेम्पिंग मशीन है। यह एक ही साथ तीन स्लीपर्स को टेम्प कर सकती है। किया गया कार्य गुणवत्तापूर्ण है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए पोस्ट टैम्पिंग ट्रैक मानकों को स्टेबलाइज कर सकती है तथा उनकी माप कर सकती है।

बयान के अनुसार, इन मशीनों का विनिर्माण आयातित कंपोनेंट्स के साथ मेक इन इंडिया के तहत भारत में किया गया है। अगले तीन वर्षो के दौरान भारतीय रेल रखरखाव बेड़े में ऐसी 42 और मशीनों को शामिल करने की योजना बनाई गई है।

बयान में कहा गया है कि इससे भारतीय रेल में पटरियों के रखरखाव में सुरक्षा, विश्वसनीयता में और बेहतरी आएगी।

मेनुअल इंटरफेस समेत तीन परिचालनों को अब एक मशीन में जोड़ दिया गया है।

ऐसे उन्नत ट्रैक रखरखाव के परिचालन के लिए व्यवहारिक व क्रियाशील प्रशिक्षण देने हेतु एक नई थ्री-डी अत्याधुनिक टैम्पिंग सिमुलेटर भारतीय रेल ट्रैक मशीन ट्रेनिंग सेन्टर, इलाहाबाद (आईआरटीएमटीसी) में संस्थापिक किया गया है। इस प्रकार की उन्नत प्रौद्योगिकी सिमुलेटर वर्तमान में भारत समेत केवल पांच देशों में उपलब्ध है।

भारतीय रेल ने 2024 तक पटरियों की जांच, निगरानी, रिलेयिंग एवं रखरखाव के पूर्ण यांत्रिकीकरण की योजना बनाई है। रेलवे बोर्ड के ट्रैक मशीन्स के कार्यकारी निदेशक ए.के.खंडेलवाल एवं प्लासर इंडिया के एमडी सीएगफ्राइड फिंक भी फरीदाबाद में इन मशीनों की जांच एवं कमीशनिंग के दौरान उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493