अब सैमसंग, एलजी के 4जी स्मार्टफोन पर भी जियो प्रिव्यू ऑफर

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। जियो प्रिव्यू ऑफर अब सैमसंग और एलजी के सभी 4जी स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत उन्हें रिलायंस की 4जी सेवाओं को परखने का मौका मिलेगा।

उद्योग सूत्रों का कहना है कि इस ऑफर से देश में डिजिटल क्रांति के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह ऑफर सभी रिलायंस डिजिटल स्टोर्स (जिसमें डिजिटल एक्सप्रेस और डिजिटल एक्सप्रेस मिनी भी शामिल है) और देश भर के मोबाइल रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।

इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को असीमित एचडी वॉयल कॉल्स और वीडियो कॉल्स, असीमित एसएमएस, असीमित हाई-स्पीड डेटा और जियो के प्रीमियम एप की सेवाएं मिलेंगी।

यह ऑफर जियो सिम के सक्रिय होने के बाद 90 दिनों के लिए वैध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493