पेरिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। प्रख्यात पॉप गायिका बियोंसे नोल्स की छोटी बहन और गायिका सोलांजे नोल्स को उस समय ‘शर्मनाक’ परिस्थिति का सामना करना पड़ा जब पेरिस फैशन वीक के लिए पेरिस हवाईअड्डे पहुंचीं नोल्स के परिधान की चेन खुल गई।
नोल्स पूरी तरह श्वेत परिधान में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन दुर्भाग्य से उनके परिधान में बाएं हाथ की ओर बगल में लगी चेन खुलने लगी।
समाचार वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, नोल्स बुधवार को प्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचीं। उन्होंने सफेद रंग की लंबे बांह वाली टॉप, सफेद रंग की कैप्रिस और सफेद रंग की ही सैंडल पहन रखी थी।
नोल्स के साथ हालांकि न तो उनके पति एलन फर्गुसन और न ही उनका बेटा जुलेज उनके साथ था।
dharmpath.com dharmpath