अभय देओल के लिए आसान नहीं फिल्में चुनना

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अभय देओल काफी सोच समझकर फिल्मों का चुनाव करते हैं। यही वजह है कि वह हमेशा मौलिक और लीक से हटकर स्क्रिप्ट चुनने की कोशिश करते हैं, जो वाकई मुश्किल काम हैं।

अभय ने गुरुवार को एक डांस टीवी शो के दौरान कहा, “मैं सोच समझकर ही फिल्मों का चुनाव करता हूं और हमेशा सामान्य से हटकर अलग तरह की फिल्में करने की कोशिश करता हूं।”

उन्होंने कहा, “हालांकि आजकल इस तरह की फिल्में करना काफी मुश्किल है, लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं। देखते हैं, क्या होता है।”

पिछले साल अभय की आखिरी फिल्म ‘वन बाए टू’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493