अभिजीत सरकार बने एएचएफ के उपाध्यक्ष

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। एशियन हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने मंगलवार को अभिजीत सरकार को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही उन्हें एएचएफ वाणिज्य एवं टीवी समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

सात फरवरी को हुई संघ की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

अभिजीत ने एक बयान में कहा, “मैं इस पद पर चुने जाने से बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। खेल के विकास के साथ मेरे बीते वर्षो में मेरी कोशिश एशियाई देशों में हॉकी के विकास की रही है।”

अभिजीत सहारा इंडिया परिवार से साल 2004 से जुड़े हुए रहे हैं। जहां उन्होंने क्रिकेट और हॉकी के विकास के लिए काम किया। सहारा हॉकी और क्रिकेट टीमों का प्रायोजक रहा है।

वह सहारा इंडिया परिवार में कॉरपोरेट संचार, कॉरपोरेट मामले एवं संबंध के साथ-साथ कंपनी के खेल विभाग के मुखिया रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493