अभिनय अक्षरा के खून में है : धनुष

चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ में नवोदित अभिनेत्री अक्षरा हासन की भूमिका सबसे चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास से उसे निभाया, क्योंकि अभिनय उनके खून में है।

धनुष ने आईएएनएस को बताया, “सभी भूमिकाओं में से फिल्म में अक्षरा की भूमिका सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसे भूमिका निभाने में ज्यादा परेशानी हुई, क्योंकि अभिनय उनके खून में शामिल है।”

अभिनेत्री अक्षरा अनुभवी अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की संतान हैं।

फिल्म निर्देशक आर. बालाकृष्णन की फिल्म ‘शमिताभ’ छह फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

अमिताभ के साथ फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में धनुष ने बताया, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ (अमिताभ) काम करने का मौका मिलेगा। जब आप महानायक के साथ काम कर रहे हों, तब सबकुछ बहुत खास होता है।”

फिल्म में अमिताभ ने धुनष के किरदार के लिए आवाज दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493