अभिनय की कला पिता से छिपाई : अथिया

गुड़गांव, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म ‘हीरो’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने बताया कि अभिनय की कला हमेशा उनके दिल के करीब रही है, लेकिन वह अपने पिता सुनील शेट्टी से इस बात को कह पाने में संकोच करती थीं।

फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां पहुंची अथिया ने शनिवार को कहा, “मैं अभिनेत्री बनना चाहती थी। यह हमेशा से मेरा जुनून और सपना रहा है। मेरे पिता को बहुत बाद में पता चला। मैं अपने कमरे में छिपकर सारी चीजें किया करती थी, जैसे शीशे के सामने नृत्य करना।”

अथिया ने बताया कि जब वे कॉलेज चयन के लिए अमेरिका जा रही थीं तब मैंने उन्हें सब बताया।

उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका में कॉलेज देखने जा रही थी और हम लंदन हीथ्रो हवाईअड्डे पर थे। मैं बहुत परेशान थी। मेरे पापा ने पूछा क्या हुआ और मैंने कुछ कहने से पहले रोना शुरू कर दिया और फिर कहा कि मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं।”

उन्होंने मुझसे कहा, “लेकिन तुम रो क्यों रही हो।” और मैंने कहा कि पता नहीं आप इस बारे में क्या सोचेंगे।”

निर्देशक निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हीरो’ सुभाष घई की 1983 में इसी नाम से बनी फिल्म की रीमेक है।

यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493