अभिनय के बिना मेरी जिंदगी बेकार : इदरिस

लॉस एंजेलिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता इदरिस एल्बा ने कहा है कि अभिनय के बिना उनकी जिंदगी बेकार है।

इदरिस एक महीने पहले ही अपनी प्रेमिका नईना गर्थ से अलग हुए हैं।

43 वर्षीय अभिनेता और गर्थ का विस्टन नाम का 23 महीने का एक बेटा भी है। ढाई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनकी राहें जुदा हो गई हैं। वहीं ‘लूथर’ स्टार का कहना है कि उनके लिए फिल्म या टीवी शो की शूटिंग एक थैरेपी की तरह है।

उन्होंने कहा, “थैरेपी खुद को स्वस्थ रखने का एक अच्छा तरीका है। मैं जब अभिनय नहीं कर रहा होता हूं, तो मेरी जिंदगी झंड हो जाती है।”

उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग आयुवर्ग की महिलाओं की नजर में वह आकर्षक हैं, लेकिन उन्हें इसका अहसास 14 साल की उम्र में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493