अभिनय क्षमता सीमित नहीं करना चाहता : साकिब सलीम

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि वह खुद को रोकना नहीं चाहते। अपनी अभिनय क्षमता को सीमित नहीं करना चाहते हैं और हर विधा में खुद को साबित करना चाहते हैं।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि वह खुद को रोकना नहीं चाहते। अपनी अभिनय क्षमता को सीमित नहीं करना चाहते हैं और हर विधा में खुद को साबित करना चाहते हैं।

साकिब ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं एक ही खांचे में नहीं ढलना चाहता, क्योंकि किसी को एक ही खांचे में ढालना बेहद असान है, अगर कोई शख्स दो फिल्मों में एक समान किरदार निभाता है तो दर्शक कहना शुरू कर देंगे, ‘वह बस यही करता है’ मैं खुद को किसी एक विधा में सीमित नहीं करना चाहता।”

साकिब का कहना है कि वह कहानी के आधार पर किसी प्रस्ताव का चयन करते हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ढिशूम’ थी।

उन्होंने कहा कि वह एक्शन, हास्य या रोमांस सभी विधाओं में हाथ आजमाना चाहते हैं।

साकिब (29) का कहना है कि हल्की-फुल्की हास्य से भरपूर फिल्म में काम करने में उन्हें मजा आता है।

अभिनेता ने कहा कि वह उसी किरदार को अदा करते हैं, जिसकी कहानी और चरित्र पर उन्हें यकीन होता है।

साकिब जल्द ही अपनी अभिनेत्री बहन हुमा के साथ ‘दोबारा’ में नजर आएंगे। यह हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्युलस’ की रीमेक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493