अभिनय छोड़ सकती हैं जेसिका चेस्टन

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेसिका चेस्टन का कहना है कि वह अभिनय छोड़ने की योजना बना रही हैं। वह भविष्य में निर्देशन करने को लेकर उत्सुक हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेसिका ने ‘ग्राजिया’ पत्रिका को दिए साक्षात्कार में निर्देशन की अपनी इच्छा का खुलासा किया।

जेसिका ने कहा, “हर दिन मुझे लगता है कि कुछ नया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये करूंगी। मुझे लगता है कि भविष्य में मैं पीछे हटने वाली हूं और मैं शायद फिल्मों का निर्माण करूंगी। मैं निर्देशन भी कर सकती हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे उस रोशनी में दिलचस्पी है जो मुझ पर चमकती है और शायद जो कुछ अन्य लोगों पर चमकती है। मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ बलिदान करना पड़ रहा है क्योंकि वास्तव में यह दुनिया मेरे सपनों की तुलना में बड़ी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493