अभिनय, निर्देशन बखूबी संभाल लेते हैं धनुष : अदिति

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अभिनेता धनुष के निर्देशन में बन रही फिल्म से तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

अदिति ने कहा कि धनुष बेहद आसानी से अभिनय और निर्देशन दोनों ही बखूबी संभाल लेते हैं।

पहली बार धनुष के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अदिति ने आईएएनएस को बताया, “बतौर निर्देशक यह उनकी दूसरी फिल्म है और हर किसी को यह देखना चाहिए कि वह कितनी आसानी से फिल्म निर्देशित कर रहे हैं और उसमें अभिनय भी कर रहे हैं। वह कई काम एक साथ कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “सभी अभिनेता हालांकि अच्छे निर्देशक नहीं बन पाते हैं लेकिन धनुष वास्तव में बेहतरीन हैं। वह जानते हैं कि अभिनेता से बेहतरीन काम कैसे निकालना है। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि वह खुद कलाकार हैं।”

धनुष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है लेकिन यह तमिल और तेलुगू दो भाषाओं में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493