अभिनय पहली पसंद नहीं : तनुज विरवानी

नई दिल्ली , 6 मई (आईएएनएस)। ‘वन नाईट स्टैंड’ में अभिनेत्री सनी लियोन संग दिखाई देने वाले अभिनेता तनुज विरवानी ने कहा कि अभिनय उनकी पहली पसंद नहीं था।

‘आओ विश करें’, ‘चांस पे डांस’ जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम चुके तनुज ने कहा कि सहायक निर्देशक के रूप उनके अनुभव ने निश्चित रूप से उनके अभिनय में मदद की।

तनुज ने आईएएनस से कहा, “सहायक निर्देशक के रूप में अनुभव सचमुच मददगार था। उस तरफ आप कलाकार के रूप में काम और लाइट के बारे में जानते हैं।”

अनुभवी अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज का मानना है कि भले ही उन्होंने निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की, लेकिन वह अभिनय से दूर नहीं रह पाए।

‘पुरानी जींस’ के अभिनेता ने बताया, “अभिनय पहली पसंद नहीं था। मैं इससे पहले सहायक निर्देशक था, लेकिन मुझे लगता है कि मां के कलाकार होने की वजह से अब मैंने भी अभिनय का रुख किया, क्योंकि सेब कभी पेड़ से दूर नहीं गिरता।”

अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म के आठ महीने बाद ‘वन नाइट स्टैंड’ के लिए करार किया।

सह-कलाकार के रूप में उन्होंने अभिनेत्री सनी लियोन के बारे में कहा कि वह बहुत ही पेशेवर और धैर्यवान हैं।

फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ शुक्रवार को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493