लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट मारा हमेशा से अदाकारा बनना चाहती थीं। उन्हें लगता है कि अगर वह अभिनेत्री नहीं बनती, तो शायद मर जाती।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ धारावाहिक की अभिनेत्री केट जोर देती है कि उन्होंने कभी किसी अन्य पेशे को करियर बनाने की नहीं सोची थी, क्योंकि शुरू से ही उनकी फिल्मों व धारावाहिकों में अभिनय करने की हसरत थी।
केट ने ‘वूमेंस हेल्थ’ पत्रिका को बताया, “मैं अगर अभिनय नहीं करूंगी, तो मर जाऊंगी। मैं खत्म हो जाऊंगी। मैं कुछ और करने की कल्पना नहीं कर सकती। मेरी कोई और योजना नहीं है, इसलिए मैं उदास हो जाऊंगी।”
उन्होंने कहा, “मैं जब बच्ची थी, तो मैंने अभिनेत्री बनने का सपना देखा। यह सुनने में बड़ा अटपटा लगता है, लेकिन यह सच है।”
‘फैनटेस्टिक फॉर’ फिल्म में अभिनय कर चुकीं केट (31) जोर देती हैं कि वह जब अभिनय नहीं कर रही होतीं, तो बहुत ऊब जाती हैं, क्योंकि उनके शौक भी कम हैं।
dharmpath.com dharmpath