अभिनय मुश्किल है : गणेश आचार्य

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। विख्यात नृत्य निर्देशक गणेश आचार्य आगामी फिल्म ‘हे ब्रो’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनका कहना है कि अभिनय मुश्किल है।

गणेश ने यहां गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा, “नृत्य मेरी आत्मा में है। मैं पिछले 25 सालों से नृत्य कर रहा हूं, इसलिए मेरे लिए नृत्य करना आसान है। अभिनय करना मुश्किल है। मेरे लिए सबसे मुश्किल डबिंग करना था, क्योंकि मेरा बोलने का लहजा मुंबइया है। लेकिन मैंने कड़ी मेहनत की। इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा।”

‘हे ब्रो’ में अभिनेता प्रेम चोपड़ा, मनिंदर सिंह व नुपुर शर्मा भी हैं। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493