अभिनय में दिलचस्पी है : अवीतेश श्रीवास्तव

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री विजेता पंडित और दिवंगत बॉलीवुड संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के बेटे गायक-संगीतकार अवीतेश श्रीवास्तव का कहना है कि हिंदी फिल्म उद्योग में उन्हें पाश्र्वगायन से ज्यादा अभिनय में दिलचस्पी है।

अवीतेश (21) ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना पहला गीत ‘मैं हुआ तेरा’ लॉन्च किया था।

वहीं बॉलीवुड में पाश्र्वगायन के बारे में पूछे जाने पर अवीतेश ने आईएएनएस से कहा, “संगीत मेरा शौक है और मैं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ पारस्परिक संगीत परियोजनाओं में और सहयोग करना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “जब हमारे फिल्म उद्योग की बात आती है, तो पाश्र्वगायन के बजाए मैं बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहता हूं।”

संगीत के अलावा, उन्हें कहानी कहने और प्रस्तुति देने में दिलचस्पी है। वह विशाल भारद्वाज के साथ ‘रंगून’ और शूजीत सरकार के साथ ‘पीकू’ जैसी फिल्मों के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी मां की विरासत को आगे ले जाना चाहता हूं, जो बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। अगर मैं बॉलीवुड में गाता हूं, तो खुद के लिए गाऊंगा।”

अवीतेश का यह गीत सोमवार जारी हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493