अभिनय से ब्रेक लेंगी क्रिस्टन स्टीवर्ट

कान्स, 15 मई (आईएएनएस)। ‘ट्विलाइट’ की अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अभिनय से ब्रेक लेने का फैसला लिया है।

वेबसाइट पीपुल्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टन स्टीवर्ट इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि वह महिलाओं की शक्ति पर आधारित लघु फिल्म पर काम करने जा रही हैं। इसके चलते उन्होंने अगले कुछ महीने कैमरे के पीछे ही रहने का फैसला लिया है।

स्टीवर्ट ने यहां चल रहे 69वें कान्स फिल्म महोत्सव में कहा, “मैंने दो साल में पांच फिल्में की हैं और मुझे लगता है कि यह मेरा सही फैसला है कि कुछ समय के लिए मैं अभिनय छोड़ दूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493