न्यूयॉर्क, 30 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग्स’ के अभिनेता एडम पाली को नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
एक सूत्र ने ‘वेराइटी डॉट कॉम’ से कहा कि पाली को सार्वजनिक तौर पर हेल्स किचन के पास पड़ोस में ई-सिगरेट के साथ गांजा पीते हुए देखा गया।
पुलिस ने जब मंगलवार की रात को उनको गिरफ्तार किया तो पुलिस ने उसके पास से एक छोटे थैले में कोकीन पाया था। इसे लेकर उस पर दूसरा आरोप लगाया गया। इसके बाद उसे हिरासत से रिहा कर दिया गया।
पाली पर नशीला पदार्थ गांजा रखने का आरोप लगाया गया है। पाली को 30 दिनों के भीतर न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित होना है।
dharmpath.com dharmpath