अभिनेता जॉन हर्ड नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 1990 की फिल्म ‘होम एलोन’ में पीटर मैक्केलिस्टर की भूमिका निभा चुके अभिनेता जॉन हर्ड अब नहीं रहे। वह 72 वर्ष के थे।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, हर्ड 21 जुलाई शुक्रवार को केलिफोर्निया के पेलो आल्टो में एक होटल के कमरे में मृत पाए गए।

उनके प्रतिनिधि के अनुसार, हर्ड सर्जरी के बाद होटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। पुलिस ने चिकित्सकों को होटल में बुलाया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उनकी मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

वॉशिंगटन डीसी में सात मार्च, 1945 को जन्मे हर्ड को ‘होम अलोन’ और ‘होम अलोन 2 : लोस्ट इन न्यूयॉर्क’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।

उन्होंने ‘केट पीपुल्स’, ‘आफ्टर हॉवर्स’, ‘बिग’, ‘बीचेज’, ‘ग्लेडिएटर’ और ‘मियामी वाइस’ और ‘द सोप्रोनोस’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

हर्ड के परिवार में दो बच्चे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493