अभिनेता बनकर खुश हैं वरुण

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के युवा अभिनेता वरुण धवन ने भले बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू किया हो, लेकिन अभिनय की उनकी जिंदगी में एक खास जगह है।

वरुण आगे अपनी आने वाली फिल्म ‘बदलापुर’ के प्रचार में व्यस्त होने जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं एक दिन की छुट्टी पाने के लिए बेचैन था। आखिरकार यह मुझे यह मिल भी गई, लेकिन जैसे ही रात होती है, मुझसे काम पर लौटने का इंतजार नहीं होता। मैं अभिनेता बनकर खुश हूं।”

उन्होंने लिखा, “बदला बदला बदला। ‘बदलापुर’ का प्रचार एक फरवरी से शुरू होगा।”

वरुण ने फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) से अपना सिनेमाई करियर शुरू किया। इससे पहले उन्होंने करण की उनकी फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में बतौर सहायक निर्देशक मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493