अभिनेता बनना चाहते हैं ब्रायन मैकफेडन

लॉस एंजेलिस, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयरिश गायक ब्रायन मैकफेडन का कहना है कि वह अपनी अभिनय प्रतिभा दखाना चाहते हैं, लेकिन सही अवसर का इंतजार कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, निकी ब्रायन, कियान एगान, मार्क फीहिली और शेन फिलान के साथ आयरिश बैंड वेस्टलाइफ के सदस्य रह चुके गायक व गीतकार मैकफेडन (36) ने वेबपोर्टल ‘सन ऑनलाइन’ से अभिनेता बनने की अच्छा का खुलासा किया।

मैकफेडन ने कहा, “मैंने अभिनय में जाने के बारे में सोचा है। अगर सही अवसर आया तो मैं शायद इसे जरूर करूंगा।”

हालांकि उन्होंने कहा कि म्यूजिक वीडियो को फिल्माते वक्त एक ही दृश्य को कई बाार फिल्माए जाने से उन्हें चिढ़ भी होती है। ऐसे में महीनों फिल्मों की शूटिंग करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493