अभिनेता बॉब आइंस्टीन का निधन

लॉस एंजेलिस, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता-लेखक बॉब आइंस्टीन का निधन हो गया है। वह 76 साल के थे।

‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, बॉब का निधन कैलिफोर्निया स्थित इंडियन वेल्स में बुधवार को हुआ। वह कैंसर से पीड़ित थे।

बॉब के निधन पर दुख जताते हुए उनके भाई अल्बर्ट ब्रुक्स ने ट्वीट कर कहा, “मेरे प्यारे भाई बॉब आइंस्टीन की आत्मा को शांति मिले। एक महान भाई, पिता और पति। एक शानदार मजेदार शख्स।”

एमी पुरस्कार विजेता बॉब शो ‘कर्ब योर इन्थुजियाज्म’ के दसवें संस्करण हिस्सा बनने वाले थे लेकिन उनकी बिगड़ी हालत के कारण ऐसा संभव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493