अभिनेता मंचू मनोज की शादी जल्द

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता मंचू मनोज की शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर उनके अभिनेता-फिल्म निर्माता पिता मोहन बाबू ने विराम लगाते हुए पुष्टि की है कि उनका बेटा जल्द शादी करेगा।

मोहन बाबू ने एक बयान में कहा, “आप सभी मेरे व मेरे परिवार के साथ खड़े रहे हैं, इसलिए आपको मनोज की शादी के बारे में सही बात बताना मेरा कर्तव्य बनता है। उसकी शादी के बारे में आ रही खबरें बिल्कुल सच हैं। हालांकि, हमने अभी शादी की तारीख तय नहीं की है। यह जल्द तय होनी है।”

मंचू मनोज (31) की होने वाली पत्नी प्रणीता रेड्डी ने राजस्थान के पिलानी कस्बे में स्थित बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (बिट्स) से स्तानक किया है। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493