अभिनेता रिचर्ड एंडरसन नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 1 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ष 1970 की श्रृंखला ‘द सिक्स मिलियन डॉलर मैन’ और इसपर आधारित ‘द बायोनिक वुमेन’ में ऑस्कर गोल्डमैन की भूमिका निभा चुके अभिनेता रिचर्ड एंडरसन का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एंडरसन ने गुरुवार को अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

प्रचारक जोनाथन टेलर ने घोषणा की कि एंडरसन का निधन बेवर्ली हिल्स में उनके निवास पर हुआ।

उन्होंने फिल्म ‘सेवेन डेज इन मे’ एक कर्नल की भूमिका निभाई थी।

उनकी पहली पत्नी कैरोल ली लाड थीं। उनकी दूसरी पत्नी कैथरीन थालबर्ग थीं। दोनों के साथ उनका तलाक हो चुका था।

एंडरसन के परिवार में उनकी बेटियां एश्ली, ब्रुक और देवा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493