अभिनेता सुदीप, पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

बेंगलुरु, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार सुदीप और उनकी पत्नी प्रिया राधाकृष्णन ने शुक्रवार को यहां तलाक के लिए अर्जी दायर की।

परिवार के एक सूत्र ने इस बारे में बताया। सूत्र के अनुसार, दोनों 14 साल के वैवाहिक रिश्ते के बाद आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं।

सुदीप के परिवार के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, उनकी पत्नी ने एक परिवार अदालत में तलाक की अर्जी दायर की है।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सुदीप, प्रिया को 19 करोड़ रुपये का गुजारा-भत्ता देने के लिए राजी हैं। यहां तक की उन्होंने अपनी बेटी को भी प्रिया को सौंपने की सहमति दे दी है।”

सुदीप ने 2001 में केरल की रहने वाली प्रिया से शादी की थी। दोनों की 11 साल की बेटी सान्वी है।

सूत्र ने बताया कि दोनों आपस में तालमेल न हो पाने की वजह से अलग हो रहे हैं।

सुदीप ने अभिनय के अलावा फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया है। उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

फिल्म ‘माणिक्य’ और ‘माय ऑटोग्राफ’ जैसी हिट फिल्मों के निर्देशन के लिए उन्हें जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493