मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू की पत्नी व अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि किसी अभिनेता से प्यार करना आसान काम नहीं है और इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं।
सोहा ने एक बयान में कहा, “मेरी मां ने कहा था, ‘तुम एक कलाकार से शादी क्यों कर रही हो, इससे तुम्हारी जिंदगी जटिल हो जाएगी।’.. मैंने एक कलाकार से शादी की है। इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं।”
उन्होंने कहा, “इसका फायदा यह है कि उन्हें इस बात से आपके प्रति सहानुभूति होती है कि आपको काफी यात्रा करनी पड़ती है, आप देर रात तक काम करते हैं और आपको पर्दे पर लोगों से प्यार का दिखावा करना पड़ता है। इसका नुकसान यह है कि वे भी यही सब करते हैं, जिससे झुंझलाहट होती है।”
अभिनेत्री ने ‘द तारा शर्मा’ शो के चौथे संस्करण में अपनी शादी, माता-पिता और करियर के बारे में बातें कीं।
यह एपिसोड स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर रविवार को प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath