अभिनेत्री कैथरीन कौलसन का कैंसर से निधन

लॉस एंजेलिस, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ट्विन पीक्स’ में लॉग लेडी की भूमिका निभाने वाली अमेरिकी रंगमंच एवं टेलीविजन अभिनेत्री कैथरीन ई. कौलसन नहीं रहीं। वह 71 साल की थीं।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, कैंसर पीड़ित कैथरीन ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली।

उनकी एजेंट मैरी डेंजरफिल्ड ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “हम सभी बहुत दुखी हैं। वह बहुत से लोगों के लिए बहुत मायने रखती थीं।”

कैथरीन ने बतौर कैमरा अस्टिटेंट भी काम किया। उन्होंने फिल्म ‘ट्विन पीक्स : फायर वॉक विद मी’ (1992) में भी लॉग लेडी की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘रेडवुड हाईव’ के अलावा धारावाहिक ‘पोर्टलैंडिया’ की एक कड़ी में भी नजर आई थीं।

धारावाहिक ‘ट्विन पीक्स’ के निर्देशक डेविड लिंच ने एक बयान में कहा, “मैंने आज अपने दोस्तों में से सबसे प्रिय दोस्त कैथरीन कौलसन को खो दिया। कैथरीन खरा सोना थीं। वह दोस्तों की मदद के लिए हमेशा हाजिर थीं। उनके दिल में सभी के लिए प्यार था। वह अपने परिवार व काम से प्यार करती थीं। वह एक अथक कर्मी थीं।”

उन्होंने लिंच की लघु फिल्म ‘द ऐम्प्युटी’ (1974) में भी अभिनय किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493