लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘मिडनाइट काउबॉय’ की अभिनेत्री जॉर्गन जॉनसन का निधन हो गया है। वह 91 साल की थीं।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री का यहां चार जून को निधन हो गया।
अपने छह दशक के करियर में जॉर्गन सबसे पहले 1950 के दशक में टेलीविजन पर विज्ञापनों में नजर आईं। बाद में वह टीवी शो ‘लाइफ सेन्टेंस’ में अभिनेता जेम्स डीन के साथ नजर दिखीं।
जॉनसन ने ब्रॉडवे शो जैसे ‘क्रिटिक्स चॉइस’, ‘द डॉक्टर्स’ और ‘द फ्यूजिटिव’ में काम किया। वह फिल्म ‘मिडनाइट काउबॉय’ (1969) में रिच लेडी के किरदार में नजर आईं।
dharmpath.com dharmpath