अभिनेत्री पैट वुडल का निधन

लॉस एंजेलिस, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। 1960 दशक के हास्य टेलीविजन धारावाहिक ‘पेटीकोट जंक्शन’ में बॉबी जो की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पैट वुडल नहीं रहीं। वह 71 साल की थीं।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, वुडल ने 29 सितंबर को कैलिफोर्निया के फॉलब्रूक में अंतिम सांस ली।

वुडल ‘पेटीकोट जंक्शन’ में ब्रैडली बहनों में से एक की भूमिका में थीं, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री लिंडा काये हेनिंग (बेट्टी जो) और जेनिन रिले (बिली जो) थीं। अमेरिकी अभिनेत्री बी बेनडेरेट उनकी मां कैट ब्रैडली की भूमिका में थीं।

वुडल ने दूसरे संस्करण के बाद ‘पेटीकोट जंक्शन’ छोड़ दिया था। धारावाहिक हेनिंग के माता-पिता पॉल और रुथ हेनिंग ने बनाया था और यह सीबीएस चैनल पर अप्रैल 1970 तक प्रसारित हुआ।

वुडल गायिका भी थीं। उन्होंने 1964 में द लेडीबग्स ग्रुप के साथ धारावाहिक ‘द एड सुलिवन शो’ में भी प्रस्तुति दी थी।

उन्होंने धारावाहिक ‘चेयेने’ (1962), ‘द गैलेंट मैन’, ‘हवाइयन आई’, ’77 सनसेट स्ट्रिप’ और ‘द मंस्र्ट्स’ में भी काम किया। उन्हें 60 के दशक की शुरुआत में वार्नर ब्रदर्स ने साइन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493