मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि एक अभिभावक के तौर पर सफर के दौरान व्यक्ति के डर और असफलता का पता चलता है।
शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के तीन बच्चे- आर्यन, अबराम और सुहाना हैं।
‘फैन’ के अभिनेता ने मंगलवार को ट्वीट किया, “अपने जीवन में एक अभिभावक के तौर पर सफर के दौरान व्यक्ति के डर, असफलताओं, प्रेम करने की क्षमता का पता चलता है।”
शाहरुख को ‘फैन’ में देखा जाएगा, जिसमें वह दोहरे किरदार में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath