मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुख्सार रेहमान ने कहा कि माता-पिता के लिए सख्त होना महत्वपूर्ण है लेकिन बच्चों से व्यवहार करने के दौरान उन्हें शांत और मैत्रीपूर्ण भी होना चाहिए।
टेलीविजन शो ‘मरियम खान-रिपोटिर्ंग लाइव’ मां-बेटी के संबंध पर आधारित है जिसमें रुख्सार मरियम की मां का किरदार निभा रही हैं।
रुख्सार का चरित्र मदीहा एक सख्त मां का है। असल जिंदगी में भी रुख्सार की एक बेटी है।
उन्होंने कहा, “बतौर अभिभावक, मैं हमेशा मानती हूं कि बच्चों के साथ माता-पिता का एक सख्त संतुलन जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही बच्चों के लिए उन्हें शांत और मैत्रीपूर्ण होना जरूरी है।”
रुख्सार ने एक बयान में कहा, “किसी भी स्थिति में बच्चों पर अत्यधिक गुस्सा उनमें विद्रोही स्वभाव विकसित होने का कारण बन सकता है। इसलिए एक संतुलन आवश्यक है।”
‘मरियम खान-रिपोटिर्ंग लाइव’ स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath