मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘अभिमान’ को रिलीज हुए मंगलवार को 43 वर्ष पूरे हो गए। महानायक ने इसे अद्भुत याद करार दिया।
फिल्म में अमिताभ की पत्नी और राजनीतिज्ञ जया बच्चन भी हैं।
यह एक ऐसे लोकप्रिय गायक की कहानी है जो अपनी पत्नी को गाने के लिए प्रोत्साहित करता है, लेकिन जब वह गायन में उससे अधिक सफलता पाती है तो उसमें ईष्र्या पनपने लगती है और वैवाहिक कलह शुरू हो जाता है।
अमिताभ ने ट्विटर पर मंगलवार रात लिखा, “फिल्म ‘अभिमान’ को 43 साल पूरे। इस पर ज्यादा नहीं बोल सकता। यह अद्भुत याद है।”
ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में असरानी और बिंदू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए।
dharmpath.com dharmpath