‘अभिमान’ को लेकर यादों में खोए अमिताभ

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अभिमान’ को 42 साल पूरे हो गए और अमिताभ फिल्म की पुरानी यादों में खो गए।

फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के बारे में है, जिनके रिश्ते में महत्वकांक्षाओं और अहम के कारण दरार पड़ती है।

अमिताभ को लगता है कि यह फिल्म न केवल फिल्मी चकाचौंध के स्याह पक्ष को चित्रित करती है, बल्कि फिल्म का संगीत आज भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है। 1973 में आई इस फिल्म में अमिताभ और उनकी अभिनेत्री पत्नी जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “फिल्म ‘अभिमान’ को कितने साल बीत गए। एक बेहद मार्मिक और शानदार संगीत से सजी फिल्म। आर. डी. बर्मन के पिता एस.डी. बर्मन ने फिल्म का संगीत दिया था और ऋषि दा (ऋषिकेश मुखर्जी) निर्देशक थे, जिनके निर्देशन में मैंने कई सारी फिल्मों में काम किया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “फिल्म की शूटिंग यादगार थी।”

अमिताभ ने ऋषिकेश मुखर्जी के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा, “ऋषि दा को जया और मैं अपना गॉडफादर मानते थे। हमने अपने माता-पिता के बाद ऋषि दा को और के. अब्बास को शादी करने के अपने फैसले के बारे में बताया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493