अभिषेक-ऐश्वर्य ने मनाई शादी की 12वीं सालगिरह

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। यह जोड़ी अपनी बेटी आराध्या के साथ मालदीव में शादी की सालगिरह का जस्न मना रहे हैं। गुरुवार को इस जोड़ी को मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था, जब वे अपनी वार्षिक छुट्टी मनाने के लिए रवाना हो रहे थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उस स्थान की तस्वीर शेयर की, जहां वे गए हैं।

अभिषेक ने शेयर की हुई ऐश्वर्य की तस्वीर के कैप्शन में लिखा है “हनी और मून”। इसके अलावा अभिनेता ने एक और तस्वीर डाली है, जिसमें तीन बाई-साईकिल नजर आ रहे हैं और तीनों पर उनके नाम -अभिषेक, ऐश्वर्य और आराध्या लिखे हुए हैं।

वहीं ऐश्वर्य ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसका कैप्शन है, “हमारा साथ हमारे जीवन की दिव्य रौशनी से प्रकाशित है। लव यू आराध्या।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493