अभिषेक काम पर वापस लौटे

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। ‘स्लिप डिस्क’ की समस्या के कारण एक माह आराम करने के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने काम पर वापस लौट आए हैं।

वह आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रचार में जुट गए हैं।

अभिषेक ने ट्वीट किया, “एक माह के आराम के बाद काम पर वापस आ गया हूं। भगवान का शुक्र है, फिर से ‘हाउसफुल 3’ पर।”

साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिषेक के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाकरी, लीजा हेडन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी हैं।

‘हाउसफुल 3’ तीन जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493