अभिषेक के ट्विटर पर 80 लाख फॉलोवर

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन के माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर 80 लाख फॉलोवर हो गए हैं। अभिषेक ने इसके लिए आभार व्यक्त किया है और चेन्नई बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आग्रह किया है।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बेटे ने यह भी कहा कि हर छोटी चीज मायने रखती है।

अभिषेक ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “हमारी ट्विटर टीम अब अस्सी लाख हो गई है। सभी का शुक्रिया। अस्सी लाख लोग एकजुट होकर चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की जो भी मदद कर सकते हैं करें। हर छोटी चीज मायने रखती है।”

तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ हफ्तों से जमकर बारिश हुई है। हालांकि अभी बारिश बंद है और कई जगह जल स्तर भी घटा है।

अभिषेक इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नई टीम के सह-मालिक हैं। वह बाढ़ के दौरान चेन्नई में ही थे, उस दौरान हवाई उड़ाने रद्द कर दी गई थीं, जिसके बाद वह बस से मुंबई पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493