लॉस एंजेलिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोमवार को अपनी चार साल की बेटी आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी।
अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने 16 नवंबर, 2011 को अराध्या को जन्म दिया था।
अभिषेक ने अपनी बेटी को ट्विटर पर बधाई दी।
इसके साथ ही अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम के आधिकारिक खाते पर एक इंडोनेशियाई विजुअल आर्टिस्ट द्वारा बनाया गया आराध्या का एक स्केच भी शेयर किया।
अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी नन्ही परी को जन्मदिन की बधाई। इस खूबसूरत स्केच को बनाने वाले बेहद प्रतिभाशाली फिफिपेव्ज का धन्यवाद।”
dharmpath.com dharmpath