अभिषेक बच्चन ने कोहली को किया ट्रोल

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। विराट कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इंग्लिश फुटबाल खिलाड़ी हैरी केन के साथ सेल्फी साझा की, जिसमें यह दोनों लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस फोटो पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कोहली को ट्रोल कर लिया।

कोहली इस समय इंग्लैंड में विश्व कप खेलने गए हैं। वहां जाने से पहले केन और कोहली ने ट्विटर पर बात की थी।

कोहली और केन की फोटो पर अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कोहली को ट्रोल किया। इन दोनों की फोटो के जबाव में अभिषेक ने एक और फोटो साझा कि जिसमें कोहली इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी की जर्सी में हैं जो की केन के क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर का प्रतिद्वंद्वी क्लब है।

कोहली ने हालांकि कभी भी इस बात को जाहिर नहीं किया कि वह किस फुटबाल क्लब के समर्थक हैं। ऐसी चर्चाएं हमेशा रही हैं कि वह चेल्सी और रियल मेड्रिड के समर्थक हैं। 2018 में भारत के इंग्लैंड के दौरे पर कोहली ने साउथैम्पटन के स्ट्राइकर डैनी इंग्स के साथ फोटो साझा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493