मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक मलिक टेलीविजन धारावाहिक ‘एक विवाह ऐसा भी’ में कॉलेज में पढ़ने वाले रणवीर की भूमिका में दिखाई देंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने दो महीने में 14 किलो वजन कम किया है।
अभिषेक को विद्यार्थी की भूमिका के लिए वजन कम करने की आवश्यकता महसूस हुई।
अभिषेक ने कहा, “जब मैंने ‘एक विवाह ऐसा भी’ में रणवीर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया, तब से यह शुरू किया और उन्हें यह पसंद आया। लेकिन धारावाहिक के लिए चैनल और मैं निजी रूप अपना लुक बदलना चाहता था।”
उन्होंने बताया, “इसके लिए मैंने खुद पर काम करने का फैसला लिया और इसके बाद बदलाव शुरू हुआ। मैंने डाइट का पालन किया और जंक फूड खाना छोड़ा और मुझसे सही भोजन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया।”
उन्होंने कहा, “हालांकि, शुरुआत में मुझे ऐसा करने में दिक्कत हुई लेकिन अब जब मैं खुद को देखता हूं तो अच्छा महसूस करता हूं और मैंने स्वास्थ्य और फिटनेस को गंभीरता से लिया और 14 किलो वजन कम किया।”
‘एक विवाह ऐसा भी’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर छह फरवरी से होगा।
dharmpath.com dharmpath