अभी काम पूरा नहीं हुआ है : पोग्बा

मास्को, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में जगह बनाने वाली फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने कहा है कि अभी खिताबी जीत दूर है इसलिए वह ज्यादा खुश या गर्व नहीं करना चाहते क्योंकि काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

फ्रांस तीसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची है जहां उसका सामना रविवार को पहली बार फाइनल खेलने वाली क्रोएशिया से होगा।

फीफा की वेबसाइट ने पोग्बा के हवाले से लिखा, “मैं खुश हूं, लेकिन मैं अभी गर्व नहीं करना चाहता। मैं इंतजार करना चाहता हूं। हमने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है।”

उन्होंने कहा, “यूईएफए यूरोपा लीग का फाइनल मैंने 2017 में मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ जीता था। इसके अलावा मैं नहीं जानता कि फाइनल में जीत के क्या मायने होते हैं। चैम्पियंस लीग-2015 और यूईएफए यूरो कप-2016 के फाइनल में मैं हार देख चुका हूं।”

यूईएफए यूरो कप-2016 के फाइनल में फ्रांस को पुर्तगाल के हाथों मात खानी पड़ी थी।

पोग्बा ने उस हार को याद करते हुए कहा, “2016 में हमने अतिआत्मविश्वास में रहने की गलती की थी। जर्मनी को सेमीफाइनल में हराने के बाद हमें लगा था कि हम जीत जाएंगे। मैं वादा करता हूं कि हम ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। मैं क्रोएशिया के खिलाड़ियों को जानता हूं वो विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493