अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा : कासिलास

मेड्रिड, 13 जून (आईएएनएस)। स्पेन के पूर्व गोलकीपर इकेर कासिलास ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इस बात का फैसला नहीं किया है कि ह्रदयघात के बाद वह खेल से संन्यास लेंगे या नहीं।

कासिलास ने पुर्तगाल के एक समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित उस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया है कि वह नया सीजन शुरू होने से पहले संन्यास ले लेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक कासिलास ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर कहा कि वह फुटबाल के खेल में अपने भविष्य को लेकर अभी तक कुछ फैसला नहीं कर पाए हैं।

रियल मेड्रिड के पूर्व कप्तान को अपने मौजूदा क्लब एफसी पोरटो के साथ अभ्यास के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही उनके इस खेल में पूरे दमखम के साथ लौटने को लेकर आशंका जताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493