मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री लारा दत्ता ने आने वाली फिल्म ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ में अभिनय करने की अटकलें खारिज करते हुए कहा है कि वह इसमें नहीं हैं।
लारा ने यह बात गुरुवार को ट्विटर पर साझा की और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं भी दीं।
लारा (37) ने लिखा, “मैं ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ में नहीं हूं, लेकिन मैं प्रेरणा एवं निर्माताओं के लिए कामना करती हूं कि उनकी फिल्म को अच्छी शुरुआत मिले।”
वह इस वक्त अभिषेक कपूर की ‘फितूर’, प्रभुदेवा की ‘सिंह इज ब्लिंग’ और अपने घरेलू प्रोडक्शन हाउस की ‘चलो चाइना’ फिल्म में व्यस्त हैं।
‘फितूर’ में लारा एक कला संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ, रेखा और आदित्य रॉय कपूर भी हैं।
dharmpath.com dharmpath