अभी प्रेम के बारे में नहीं सोच रही : रिया शर्मा

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। खेल पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री रिया शर्मा का कहना है कि वह अभी प्रेम संबंध में पड़ने की बजाय अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

रिया इस समय ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ टीवी धारावाहिक में कनक राठी के किरदार में दिखाए दे रही हैं।

रिया और धारावाहिक के सह-कलाकार मयंक अरोड़ा के बीच प्रेम संबंध से जुड़ी अटकलें लगाई जा रही थीं। मयंक अरोड़ा इस धारावाहिक में कनक राठी (रिया शर्मा) के भाई वेद राठी का किरदार निभा रहे हैं।

रिया ने एक बयान में कहा, “मयंक मेरे लिए एक मेंटर की तरह है। अभी मेरा करियर जिस पड़ाव पर है, मैं किसी तरह के प्रेम संबंध के बारे में नहीं सोच रही हूं। मैं केवल अपने काम पर ध्यान दे रही हूं और ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ के अपने किरदार पर।”

‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ लोकप्रिय धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ का सीक्वल है, जिसमें अविनेश रेखी, नीलू वघेला और कनिका महेश्वरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह धारावाहिक स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493