अभी बेटी ड्रीम को प्रेमिका से नहीं मिला सकते रॉब कार्दशियां

लॉस एंजेलिस, 23 जनवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टेलीविजन स्टार रॉब कार्दशियां ब्लैक चीना के साथ कस्टडी एग्रीमेंट के कारण अपनी नई प्रेमिका एलेक्सिस स्काई को अपनी बेटी ड्रीम से अगले छह महीने तक नहीं मिला सकते।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, “कस्टडी के मामलों में ऐसे प्रतिबंध सामान्य है, ताकि बच्चों को उनके माता-पिता के नए प्रेमी या प्रेमिका के साथ लगाव न हो पाए, खासतौर पर उस स्थिति में जब लग रहा हो कि उनके बीच रोमांस ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।”

चीना को हालांकि विश्वास नहीं है कि एलेक्सिस ड्रीम से कभी मिल पाएंगी क्योंकि सूत्रों का कहना है कि मॉडल इस बात से आश्वस्त है कि एलेक्सिस और रॉब वास्तव में एक दूसरे से प्यार नहीं करते। उनका संबंध केवल प्रचार पाने का एक तरीका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493