अभी भी नहीं हुआ श्वार्जनेगर, श्राइवर का तलाक

लॉस एंजेलिस 3 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता आर्नोल्ड श्वार्डनेगर और सामाजिक कार्यकर्ता मारिया श्राइवर द्वारा तलाक के कागजात दाखिल करने के छह साल बाद भी दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है।

लॉस एंजेलिस 3 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता आर्नोल्ड श्वार्डनेगर और सामाजिक कार्यकर्ता मारिया श्राइवर द्वारा तलाक के कागजात दाखिल करने के छह साल बाद भी दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है।

इस जोड़ी के बीच विवाहपूर्व कोई समझौता नहीं हुआ था और अपनी 25 साल की शादी के दौरान दोनों ने 40 करोड़ डॉलर की संपत्ति अर्जित की।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, उनके बिजनेस के लोगों ने इस पर काम किया है कि दोनों की संपत्तियों का बंटवारा कैसे किया जाए, लेकिन अभी भी तलाक का मामला अधर में लटका पड़ा है।

सूत्र ने कहा, “मारिया तलाक को अंतिम रूप दिया जाना पसंद करेंगी, लेकिन आर्नोल्ड शादी खत्म करने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार नहीं हैं।”

श्राइवर ने एक जुलाई 2011 को तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493